झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू अपने एक दिवसीय दौरे पर आज देवघर पहुंचीं. जहां सबसे पहले राज्यपाल पूजा करने देवघर मंदिर पहुंची जहां उनका भव्य स्वागत किया गया. मंदिर में तीर्थ पुरोहितों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ पूरे वैदिक रीति रिवाज से राज्यपाल को संकल्प कराया गया. उसके बाद राज्यपाल ने मंदिर के गर्भगृह में पवित्र द्वादश ज्योतिर्लिंग का जलाभिषेक किया और पूजा-अर्चना की. इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि उन्होंने पूरे राज्य और देश की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना बाबा बैद्यनाथ से की. इससे पहले देवघर कॉलेज हेलीपैड पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू का स्थानीय अधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया और गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. बता दें कि राज्यपाल देवघर कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय युवा महोत्सव उत्कर्ष के समापन मौके पर बतौर मुख्य अतिथि शिरक़त करेंगी.from Latest News झारखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2RLpBQ3
No comments:
Post a Comment