झारखंड के जमशेदपुर में हृदय रोग विशेषज्ञों के लिए दो दिवसीय कार्डियोलॉजी कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया है. इस दो दिवसीय सेमिनार में देश के विभिन्न राज्यों से हृदय रोग विशेषज्ञ शामिल हो रहे हैं. बिष्टुपुर स्थित एसएनटीआई सभागार में इसका आयोजन किया गया है. 'कर्डिकोन' नामक इस सेमिनार में विडियो क्लिपिंग के माध्यम से नई चिकित्सा प्रणाली से सभी को अवगत कराया गया. साथ ही पुरानी प्रणाली और नई प्रणाली में फर्क भी बताया गया. आयोजकों के अनुसार इस तरह के सेमिनार के माध्यम से चिकित्सकों को नई प्रणाली की जानकारी हासिल होती है. साथ ही सभी एक दूसरे से अपना अनुभव भी बांटते हैं. इसके साथ ही डाक्टरों के लिए झारखण्ड में पहली बार ईसीजी सर्टिफिकेट कोर्स भी कराया जाएगा.from Latest News झारखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2AI7j8K
No comments:
Post a Comment