झारखंड के लातेहार के हिसरी गांव में पेट्रोल पंप के समीप कुएं में अज्ञात शख्स का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. लोगों के मुताबिक कुएं के पास से निकलने पर लोगों को कुएं से बदबू महसूस हुई. जिसके बाद नजदीक जाकर देखने से लोगों को कुएं में शव दिखाई पड़ा. ग्रामीणों के अनुसार शव कई दिन पुराना है. जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को निकालकर जांच शुरू कर दी. पुलिस जांच के बाद ही पता तल सकेगा कि यह हत्या है आत्महत्या?from Latest News झारखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2HaQTLN
No comments:
Post a Comment