झारखंड के दुमका जिले में बढ़ रहे अपराध को लेकर एक मासिक समीक्षा बैठक हुई. जहां दुमका एसपी वाई एस रमेश ने समाहरणालय स्थित अपने कक्ष में इस बैठक को शुरू किया. बैठक में जिले के सभी डीएसपी, इंसपेक्टर और थानेदार शामिल हुए. एसपी ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को अपराध पर अंकुश लगाने, दर्ज मामलों का खुलासा करने तथा शहर में बनाए गए बीट सिस्टम के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए. एसपी वाई एस रमेश ने सभी थानेदारों को एंटी नक्सल ऑपरेशन चलाने तथा अवैध माइनिंग पर पूरी तरह अंकुश लगाने के भी निर्देश दिए.from Latest News झारखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2SPS0ll
No comments:
Post a Comment