झारखंड के बोकारो की फिजांं में गुड़ और तिल की खुशबू फैली हुई है. मकर संक्रांति को लेकर शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर दुकानें सज गई हैं. लोग जमकर तिलकुट और तिल की बनी चीजों के अलावा लाई के लड्डू और चूड़ा खरीद रहे हैं. गया से आए कारीगर रात-दिन मेहनत कर नाम के अनुरूप कार्य कर लोगों को अच्छी मिठाइयां देने का काम कर रहे हैं .बताया जा रहा है कि बोकारो और चास में 400 से अधिक कारीगर इन दिनों अलग-अलग इलाकों की दुकानोंं में तिल व मिठाई बनाने में लगे हैंं. वहीं दुकान मालिक भी बता रहे हैं कि खरीदारी करने आए लोग सबसे ज्यादा मांग तिलकुट और तिल से बने सामान की कर रहे हैं.from Latest News झारखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2SQDuKj
No comments:
Post a Comment