झारखंड के लोहरदगा ललित नारायण स्टेडियम में आयोजित 65 वां राज्य स्तरीय ओपन एथलेटिक मीट का समापन हो गया. इस मीट में ओवरऑल चैम्पियन लोहरदगा रहा. राज्यभर के 18 जिले के खिलाड़ी इस ओपन मीट में शामिल हुए समापन समारोह में राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, विधायक सुखदेव भगत पूर्व सांसद रामेश्वर उरांव शामिल हुए. इस मौके पर विधायक सुखदेव भगत ने जिला प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा की जिले में आयोजित इस बड़े सभा के प्रति जिला प्रशासन उदासीन रहा. कार्यक्रम से प्रशासनिक पदाधिकारी दूर रहे. ऐसे में जिले में आयोजित खेल के प्रति जिला प्रशासन की गंभीरता साफ तौर पर दिखती है.from Latest News झारखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2sqSJy4
No comments:
Post a Comment