झारखंड के जामताड़ा के मिहिजाम रेलवे स्टेशन रोड पर आग का रौद्र रूप दिखा. जहां सुबह 12 से ज्यादा दुकानें जलकर खाक हो गयीं. बताया जा रहा है कि मकर संक्रांति और सोहराय के लिए दुकान सजी हुईं थी और अचानक आग लगने से सब दुकानें जलकर खाक हो गयीं. आग इतनी भीषण लगी थी कि दुकानों में रखी मछली और हजारों की संख्या में बंद मुर्गे जल गए. वहीं बजार में आग लगने के दौरान कपड़े की दुकान और लड्डू लाई की दुकानों को भी बड़ा नुकसान हुआ है. सूचना मिलने पर जब तक फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंचती, तब तक सब कुछ जलकर स्वाहा हो चुका था. बता दें कि इससे पहले भी पिछले रविवार को यहां आग लगी थी.from Latest News झारखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2srbX6A
No comments:
Post a Comment