जामताड़ा के गांधी मैदान में महिला बाल एवं कल्याण मंत्री डॉ. लुइस मरांडी ने 72वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडोतोलन किया. इससे पहले मंत्री ने परेड का निरीक्षण किया और गांधी मैदान में लोगों का स्वागत किया. मंत्री डॉ. लुइस मरांडी ने गांधी मैदान के संबोधन में जिले में चौमुखी विकास के लिए किए गए कामों की जानकारियां दी. साथ ही नई योजनाओं के आने से जिले के सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक स्वरूप बदले जाने का भरोसा भी दिया.
from Latest News झारखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2OEtktt
No comments:
Post a Comment