जामताड़ा के मिहिजाम में सामाजिक सहभागिता से गुडविल पार्क बनाया गया है. यह पार्क एनएच 419 और हावड़ा दिल्ली मेन रेल लाइन के बीच है. यहां का दृश्य मनमोहक हुआ करता था. मगर अब यहां कई तरह के नुकसान करने वाले जंगल उग आए हैं. पार्क के हर ओर कचरों का ढेर लग गया है जिनसे लगातार दुर्गंध आते रहते हैं. अब यहां कोई बैठ ही नहीं सकता है. लोगों को आकर्षित करने वाले गुडविल पार्क में बिजली की आपूर्ति महीनों से नहीं हो रही है. यहां बैठने के लिए बनाए चबुतरों के हर तरफ गंदगी का अम्बार लग गया है. पार्क को पहले जैसा साफ-सुथरा और सुंदर बनाने की मांग आम लोग करने लगे हैं. वहीं पार्क में फैली गंदगी के लिए वार्ड पार्षद नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को दोष दे रहे हैं.from Latest News झारखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2JRfsOR
No comments:
Post a Comment