जिला प्रशासन ने रांची के दो होटलों में छापेमारी कर बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की. डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित होटल युवराज और युवराज पैलेस में छापेमारी की गई, अचानक हुई इस छापेमारी से होटल में खलबली मच गई. इस दौरान जिला प्रशासन ने कई शराब की बंद बोतलों के अलावा आधी खाली शराब की बोतलें भी बरामद कीं. एसडीओ ने बताया कि बार का लाइसेंस रद्द हो गया था जिसका रिन्युअल नहीं कराया गया था और अवैध तरीके से शराब की बिक्री की जा रही थी. शराब की बोतलें जब्त कर ली गई हैं.from Latest News झारखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2tlBGxj
No comments:
Post a Comment